उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने मिडिया से बात करते हुए कहा की उत्तराखंड प्रदेश सोसल मिडिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के मार्ग दर्शन में विपक्षी दल को मुहतोड़ जबाब दे रही है। श्री नेगी ने कहा की जब से उन्होंने कार्यभार सम्हाला तब से सोसल मिडिया के द्वारा उत्तराखंड के जनमानस के बीच पहुँच पहले से ज्यादा बढ़ी है और जनता के मुद्दों को सोसल मिडिया के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। श्री नेगी ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा की उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओ ने जिस प्रकार से बी जे पी की गलत नीतिओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद की उसका परिणाम बद्रीनाथ और मंगलोर के उप चुनावो में जनता के सामने आ गया और यह भी स्पस्ट हो गया की उत्तराखंड की जनता अब बी जे पी की नीतियों से ट्रस्ट आ चुकी है। श्री विकास नेगी ने सोसल मिडिया के सभी पदाधिकारिओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा की उनकी समर्पित और संगठित टीम के बिना ए संभव नहीं था , बूथ स्तर ,ब्लॉक स्तर ,विधानसभा एवं प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओ को भी धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा की इन सभी का अमूल्य योगदान रहा। श्री नेगी ने कहा की प्रदेश कांग्रेस आदरणीय करन माहरा के नेतृत्व ने जिस प्रकार से प्रदर्शन किया है उससे प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और प्रदेश के सभी बड़े नेताओं के मार्गदर्शन के बिना ए संभव नहीं था। श्री विकास नेगी ने कहा की उनके अध्यक्षता में जिस प्रकार से सोसल मिडिया कार्य कर रही है वो समय दूर नहीं की उत्तराखंड के सभी जनमानस तक कांग्रेस का एक एक पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से अपना पहुँच बनाएगा। साथ ही साथ उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद के लिए उनका आभार प्रकट किया।